झुंझुनू : 20 फरवरी को कराए जाएंगे विद्याविहार नगरपालिका में पार्षद चुनाव, अध्यक्ष चयन 1 मार्च को

By: Ankur Sat, 30 Jan 2021 11:49:17

झुंझुनू : 20 फरवरी को कराए जाएंगे विद्याविहार नगरपालिका में पार्षद चुनाव, अध्यक्ष चयन 1 मार्च को

राज्य निर्वाचन आयोग ने झुंझुनू जिले की विद्याविहार नगरपालिका के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। पार्षद के लिए 20 फरवरी को वोटिंग होगी, अध्यक्ष का चुनाव 1 मार्च को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही विद्याविहार नगरपालिका क्षेत्र में कल तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लग गई है।

4 फरवरी से पार्षद के लिए नामांकन दाखिल होना शुरु होंगे, 9 फरवरी को 1 बजे तक नामांकन दाखिल हो सकेंगे। 10 फरवरी को नामांकनों की जांच होगी, 12 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे। 13 फरवरी को चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा, 20 फरवरी को वोटिंग होगी और 22 फरवरी को पार्षद चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। अध्यक्ष पद का चुनाव 1 मार्च को होगा, 2 मार्च को उपाध्यक्ष का चुनाव होगा और उसी दिन नतीजे आएंगे। अध्यक्ष पद के 23 फरवरी से नामांकन श्ुारु होंगे और 24 फरवरी नामांकन की अंतिम तारीख होगी। 5 फरवरी को नामांकनों की जांच होगी और 26 फरवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे।

ये भी पढ़े :

# जयपुर : आयुर्वेद अस्पताल के कंपाउंडर ने खोल डाला खुद का हॉस्पिटल, नहीं एलौपेथी की कोई डिग्री, गिरफ्तार

# उदयपुर : यमराज खुद सिखा रहे ट्रैफिक के नियम, बोले- यही हाल रहा तो बहुत जल्द लेने आ जाऊंगा

# जोधपुर : पुलिस को मिली 48 घंटे में सफलता, दो नकबजन के साथ ज्वैलर गिरफ्तार

# कोटा : दुष्कर्मी को मिली 20 साल की सजा, नाबालिक से संबंध बना किया था गर्भवती

# भरतपुर: 5 महीने से कोरोना संक्रमित महिला निकली एचआईवी पॉजिटिव

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com